
Ritu Phogat – ONE World Atomweight Grand Prix में फिर से शामिल
One Dojo द्वारा हिंदी स्पेशल में आपका स्वागत है!
Ritu Phogat को सितंबर में होने वाली 8 महिलाओं की एटमवेट ग्रां प्री में फिर से शामिल किया गया है। अब उनके और ONE Championship एटमवेट ख़िताब के टाइटल बाउट के बीच बस तीन कड़क मुकाबले खड़े हैं। ऋतू का पहला मुक़ाबले चीन की Meng Bo से है, यह मुक़ाबले 3 सितम्बर को होने वाले ONE EMPOWER कार्ड पे होगा।
Ritu Phogat MMA Record
Ritu Phogat का MMA रिकॉर्ड फ़िलहाल 5-1 हैं।
Ritu Phogat Vs Bi Nguyen: ऋतू को मूल रूप से इस साल फरवरी में एटमवेट ग्रां प्री में नामित किया गया था, लेकिन मार्च में अमेरिकी Bi Nguyen से एक विवादास्पद हार के बाद कार्ड से बाहर कर दिया गया था। आपके अनुसार इस मुक़ाबले मे कौन जीता?
वीडियो देखे और हमे बताये।
Ritu Phogat Vs Lin Heqin: पिछले महीने चीन की Lin Heqin (14-3) को प्रभुत्व तरीके से परास्त करने के बाद ONE Championship ने शुक्रवार को घोषणा की कि Ritu Phogat को एक बार फिर एटमवेट ग्रां प्री में शामिल किया गया है। और अब मंज़िल दूर नहीं, हमे आशा हैं कि ऋतू जल्द ही ONE Atomweight Champion बनके, भारत का नाम MMA मे भी रोशन करेंगी। आइये देखते हैं, ऋतू ने किस प्रकार लीन हेक़िन को ध्वस्त किआ!
Ritu Phogat MMA Career
ऋतू ने रेसलिंग छोड़, अपना MMA करियर 2019 मे शुरू किआ. वो फ़िलहाल सिंगापुर मे रहती हैं और EVOLVE MMA Gym मे ट्रेनिंग करती हैं। वह अपने परिवार से इतना दूर, सिंगापोर मे अकेले सिर्फ एक सपने को पूरा करने के लिए हैं, उनकी ऑंखें ONE Atomweight ख़िताब पे हैं। हमे पूरा भरोसा हैं कि ऋतू ख़िताब को भारत के नाम जल्द ही करेंगी।
Ritu Phogat vs Meng Bo
ऋतू का अगल मुक़ाबला Meng Bo के साथ काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला हैं। चीन कि Meng Bo का MMA रिकॉर्ड 17-5 हैं और उन्होंने अपनी पिछली 7 फाइट्स लगातार जीती हैं। सफलता भी उसी की तरफ़दार होती है, मेहनतें जिसकी वफादार होती है।
यह मुक़ाबले आप 3 September को Disney Hotstar पे शाम 6 बजे (भारतीय समय) से देख सकते हैं।
Pingback: Francis Ngannou UFC से नाराज़..!! - One Dojo
Pingback: Ritu Phogat vs. Itsuki Hirata: 29 October 2021 - One Dojo